फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... सदर,कप्तानगंज पहले,बाकी का देर से रुझान

फोटो... सदर,कप्तानगंज पहले,बाकी का देर से रुझान

Wed, 22 May 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो... सदर,कप्तानगंज पहले,बाकी का देर से रुझान
फोटो...
विज्ञापन

सदर, कप्तानगंज पहले, बाकी का देर से रुझान
25 केंद्र के वीवीपैट की पर्चिर्यों का होना है मिलान
रुधौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 529 बूथ
हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल पर होगी गणना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। वीवीपैट की वोटर पर्चियों की मिलान की वजह से परिणाम के समय को लेकर असमंजस है। माना जा रहा है कि इसमें तीन से चार घंटे की देर होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों की वीवीपीएटी की पर्चियों का ईवीएम के मतों से औचक मिलान किया जाएगा।
इस प्रकार जिले के कुल पांच विधानसभा सीटों के कुल 25 बूथों की पर्चियों का मिलान किया जाना है। जहां तक विधानसभा वार रुझान का सवाल है, उसमें सदर (436) और कप्तानगंज (436) विधानसभा की तरह जहां कम बूथ होंगे, वहां का परिणाम जल्दी और हर्रैया (468 बूथ), रुधौली (529 बूथ) और महादेवा (447) जैसे ज्यादा बूथ वाली विधानसभा का रुझान देर से आएगा। कारण यह कि प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। हर्रैया विधानसभा की गणना 34 राउंड, रुधौली की 38 राउंड, महादेवा सदर व कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथों की 32-32 चक्र में मतगणना पूरी होगी।
विज्ञापन


छह बजे टेबल की जानकारी
मतगणना कर्मिकों को विधानसभावार टेबल आवंटन के लिए सामान्य प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में रैंडमाइजेशन कर दिया गया है। उन्हें 23 मई को विधानसभा वार टेबल पर तैनात किया जाएगा। रैंडमाइजेशन से आवंटित टेबलों की जानकारी के लिए प्रात: 6 बजे बुलाया गया है। आठ बजे से पहले सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए कुल 419 कार्मिकों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के लिए नियुक्ति की गई है। कार्मिकों एवं माइक्रो ऑर्ब्जवरों का दो दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मिकों को मतगणना कार्य के सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही मतगणना का टेबलवार रिहर्सल भी कराई जा चुकी है। मतगणना के दौरान अनुशासन व आत्मनियंत्रण बनाये रखने और गणना का कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed