फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1540 people got anti-coronavirus vaccine

1540 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1540 people got anti-coronavirus vaccine
महिला अस्पताल में कोविड का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BASTI
1540 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

अभियान में चार लोगों को दी गई प्रीकॉशन डोज
बस्ती। रविवार को अवकाश के दिन अभियान चलाकर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 211 बूथों पर 1540 लोगों को टीका लगाया गया।
अभियान में चार लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 1025 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 435 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला अस्पताल में 30 लोगों को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें। इससे आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में कोई नहीं मिला पॉजिटिव
बस्ती। जिले में रविवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजी रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जबकि एक मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हुआ है। अब चार एक्टिव केस हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है। टीकाकरण कराए हुए लोगों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है। क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हैं, उनमें कोई गंभीर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed