{"_id":"5bcb66a1bdec22695c1f5361","slug":"151540056737-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही दुल्हन पहुंची ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले ही दुल्हन पहुंची ससुराल
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। मां ने फोन से बात करने पर मना किया तो बेटी भड़क गई। शुक्रवार की देरशाम अपने होने वाले पति को बुलाकर ससुराल चली गई। यह देखकर गांव के लोग दंग रह गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गांव के कुछ दूरी पर तय है। परिवार के लोगों ने गर्मी में शादी करने का फैसला किया है। दोनों के घरों में शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। गांव के लोगों के मुताबिक युवती के मंगेतर का लगातार फोन आ रहा था। शुक्रवार को भी फोन आया था जिस पर मां ने बार बार फोन पर बात करने से डांट दिया। इसी बात पर दोनों में तकरार होने लगी। शाम करीब सात बजे मंगेतर को बाइक लेकर गांव बुला लिया। कुछ ही देर में वह बाइक लेकर आ गया जिसके बाद युवती घर से निकली और मंगेतर के साथ बाइक से ही ससुराल चली गई।बेटी को इस तरह जाते मां और गांव वाले बेबस दिखे। घटना से दोनों गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा है कि युवक और युवती का काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। दोनों के जिद के चलते परिवार के लोगों ने शादी तय कर दिया था।
विज्ञापन