फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चूहा, मच्छर और छछूंदर आने न दो घर के अंदर

चूहा, मच्छर और छछूंदर आने न दो घर के अंदर

Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चूहा, मच्छर और छछूंदर आने न दो घर के अंदर
फोटो
विज्ञापन

चूहा, मच्छर और छछूंदर, न आने दो घर के अंदर
दस्तक अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। दस्तक अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न नारों के माध्यम से कप्तानगंज, महाराजगंज कस्बे में घूम-घूमकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद व न्याय पंचायत कप्तानगंज के संकुल प्रभारी बीपी आनंद ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कस्बे के गली कूचे से होते हुए पूर्वी क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। रैली के के दौरान बच्चे चूहा, मच्छर और छछूंदर न आने दो घर के अंदर, उत्तर प्रदेश ने ठाना है मस्तिष्क ज्वर भगाना है, साफ सफाई अपनाना है बीमारी दूर भगाना है, सूअर मच्छर और गंदा पानी दिमागी बुखार की रचे कहानी, अगर तेज बुखार आए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं जैसे नारे लगा रहे थे। डॉ. विनोद ने बताया कि जेई/एईएस की यह बीमारी एक से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होती है। बीमारी से जान भी जा सकती है। इसके उपरांत शारीरिक व मानसिक विकलांगता भी हो सकती है। इसलिए सभी को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर शारदा प्रसाद, मोहम्मद इजहार उल हक अंसारी, सुशीला, नीतू सिंह, कोकिला देवी, शिवाकांत साक्षी, साहब राम वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed