फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   146 police personnel including two inspectors transferred

Basti News: दो इंस्पेक्टर समेत 146 पुलिस कर्मियों का तबादला

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
146 police personnel including two inspectors transferred
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों में कार्यरत 146 निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का एक से दूसरे जनपद में तबादला किया है। एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करन के चलते यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। इसमें कुल दो निरीक्षक, 63 उप निरीक्षक, 73 मुख्य आरक्षी और आठ आरक्षी शामिल हैं। डीआईजी कार्यालय के अनुसार बस्ती से सिद्धार्थनगर 15 उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी भेजे गए हैं। बस्ती से संतकबीरनगर एक निरीक्षक, पांच उप निरीक्षक व तीन आरक्षी स्थानांतरित हुए हैं। सिद्धार्थनगर से बस्ती एक निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक व 17 मुख्य आरक्षी, सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर के लिए आठ उप निरीक्षक व 22 मुख्य आरक्षी, संतकबीरनगर से बस्ती के लिए 16 उप निरीक्षक, तीन आरक्षी और संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर चार उप निरीक्षक व 16 मुख्य आरक्षी स्थानांतरित किए गए हैं। उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस में बस्ती से दो संतकबीरनगर व संतकबीरनगर से एक को बस्ती भेजा गया है। वहीं दो मुख्य आरक्षी चालक सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर और तीन संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed