फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार्बाइड गैस का सिलिंडर फटा, एक घायल

कार्बाइड गैस का सिलिंडर फटा, एक घायल

Tue, 01 May 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार्बाइड गैस का सिलिंडर फटा, एक घायल
ghayal

विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराएं बाजार में रविवार देर शाम कार्बाइड गैस सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कोहराएं बाजार में रजवापुर मार्ग पर अवधेेश कुमार की साइकिल बनाने की दुकान है। जहां गैस वेल्डिंग करने के लिए दुकान के सामने कार्बाइड गैस बनाने का टैंक लगा था। काफी दिनों से यह काम बंद था। पहले से बंद पड़ा कार्बाइड गर्मी के चलते सक्रिय हो गया और उसकी टंकी फट गई। दुकान पर अपनी साइकिल बनवा रहे कोहराए के 50 वर्षीय जयराम सिलिंडर की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल हुए जय राम को आसपास के लोग उसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए निजी डॉक्टर के यहां ले गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हालत गंभीर देख कर आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी लगातार हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने तत्काल मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed