{"_id":"62f2a7383beeea043271256f","slug":"141-youth-run-in-mini-marathan-rustam-winner-basti-news-gkp4466237137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में दौड़े 141 युवा, रुस्तम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में दौड़े 141 युवा, रुस्तम अव्वल
विज्ञापन
लालगंज में मिनी मैराथन विजेताओं को पुरस्कृत करते जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हदेव यादव।
- फोटो : BASTI
मिनी मैराथन में दौड़े 141 युवा, रुस्तम अव्वल
लालगंज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को शिवपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया। गोरखपुर व संतकबीर नगर तक के धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें 141 युवा शामिल हुए। सुबह साढ़े छह बजे से शिवपुर कुदरहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज से मैराथन शुरू हुआ, जो मनोरमा कन्या लघु माध्यमिक विद्यालय पथिक नगर चौबाह तक गया।
इसमें रुस्तम पासवान प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, विकास वर्मा तृतीय, कपिल चतुर्थ और अभिनव गुप्ता पांचवें स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि भारतीय सेना के जवान अखंड प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवाओं का प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि आयोजक मंडल के युवा बधाई के पात्र हैं। उनकी ये पहल समाजहित में है। विशिष्ट अतिथि स्कंद पाल ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को क्षेत्र के युवा मंच दे रहे हैं।
कार्यक्रम को वीरेंद्र कुमार, ज्ञानचंद्र अग्रहरी, महेंद्र चौधरी, अरूण कुमार चौधरी, विकास सिंह, रामदौड़ गुप्ता, सियाराम वर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन रामफेर व वरुण ने किया। अध्यक्षता अंकुर पाल व संजय यादव ने की। रेफरी की भूमिका में राष्ट्रीय एथलीट पंकज चौधरी रहे। आयोजक मंडल सदस्य राहुल पाल ने बताया कि नौ अगस्त से तीन दिवसीय का खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। मौके पर सत्येंद्र मिश्रा, सुनील पांडेय, रत्नेश शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, विजय शर्मा, सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।