{"_id":"5a00a5514f1c1bec538bb76d","slug":"14-chairman-and-84-member-nominitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन अध्यक्ष के 14, सदस्य के 84 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन अध्यक्ष के 14, सदस्य के 84 पर्चे दाखिल
basti
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगरपालिका के उम्मीदवारों ने खूब दमखम दिखाया। अंतिम दिन अध्यक्ष के 14 और सदस्य के लिए 28 ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह अब तक पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के 297 पर्चा दाखिल हो चुका है। वहीं, नगर पंचायत बनकटी में अंतिम दिन अध्यक्ष के तीन और सदस्य के 28 ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह अब तक अध्यक्ष के 10 और सदस्य के 74 उम्मीदवार दाखिला कर चुके हैं। वहीं अगर पर्चो की ब्रिकी देखें तो पालिका में अध्यक्ष के 48 और सदस्य के 425 पर्चे बिके। वहीं, नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष के 19 और सदस्य के 93 पर्चे बिके।
नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने किया दाखिला
पर्चा नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, इनमें भाजपा से रूपम मिश्रा, कांग्रेस नेहा वर्मा, बसपा से अमृता श्रीवास्तवा, बबिता रालोद, रेहाना आम आदमी पार्टी, शकुंतला जायसवाल सपा, विजयलक्ष्मी आनंद बहुजन मुक्ति पार्टी, उषा, कंचन, कुसुम लता, नीलम सिंह, मांडवी, मोहसिना खातून, रामरती सभी निर्दल।
विज्ञापन
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन समाप्त हो गया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा। नगर निकाय चुनाव के एक नगर पालिका और बनकटी, रुधौली, बभनान और हर्रैया नगर पंचायतों में 22 नवंबर को अध्यक्ष और सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होना है। इसी कड़ी में 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री और पर्चा दाखिला हुआ। अब मंगलवार से चुनाव की कड़ी में नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के 217 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इसी कड़ी में बनकटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 13 तथा सभासद के लिए 102 ने पर्चे भरे हैं। इसी प्रकार हर्रैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा सभासद के लिए 40 ने नामांकन किया है। रुधौली में अध्यक्ष के लिए 12 तथा सभासद के लिए 105 ने दावेदारी की है।
विज्ञापन