फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   139 centers for wheat buying

गेहूं खरीद के 139 क्रय केंद्र सक्रिय

Sun, 01 Apr 2018 11:20 PM IST
basti
basti Updated Sun, 01 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
139 centers for wheat buying
क्रय केंद्रों पर तैयारियां पूरीं। - फोटो : amar ujala
बस्ती। गेहूं खरीद को लेकर एक अप्रैल से जिले के सभी सेंटरों पर तैयारी पूरी हो गई। हालांकि रविवार के चलते खरीद तो शुरू नहीं हुई, मगर सोमवार से क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों को गेहूं खरीदा जाने लगेगा। खाद्य विभाग ने जिले में स्थापित 14 केंद्रों पर रुपये और बोरे पहुंचा दिए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक कांटा और बैनर भी केंद्रों पर लगाया गया है, ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की नई नीति में केवल पंजीकृत किसान ही केंद्रों पर गेहूं बेचेंगे। इस बार शासन ने जिले का लक्ष्य 61700 मीट्रिक टन तय किया है। गेहूं की खरीद 30 जून तक होगी। नई व्यवस्था के अनुसार कहीं भी किसी केंद्र पर ऑफलाइन कोई खरीद नहीं हो सकेगी। और तो और इस बार किसानों के गेहूं को केंद्र पर रिजेक्ट नहीं किया जा सकता। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो जांच-पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय सुना सकती है। जिले में खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 100, कर्मचारी कल्याण निगम के दो, एफसीआई के दो, यूपीएग्रो का एक तथा पंजीकृत समितियों के बीस नए सेंटर खोले गए हैं, जबकि खाद्य विभाग को 16800 एमटी, पीसीएफ 38600 एमटी, यूपी स्टेट एग्रो 300 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम चार हजार तो एफसीआई को दो हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने प्रत्येक सेंटर को भेजे 25 लाख 
गेहूं खरीद में किसानों को तत्काल उसका मूल्य मिले इसकी व्यवस्था खाद्य विभाग, एफसीआई व पीसीएफ ने की है। खाद्य विभाग ने प्रत्येक सेंटर को 25 लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा केंद्रवार औसतन 30 से 35 गांठ बोरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी 
जिला विपणन अधिकारी गोरखनाथ तिवारी ने कहा कि सभी केंद्र खरीद के लिए पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं। विभाग के सभी केंद्रों पर धन व बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। रविवार के चलते एक अप्रैल को सेंटर बंद जरूर रहे, मगर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र प्रभारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed