फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1.33 crore rupees received for sports material in council schools

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री के लिए मिले 1.33 करोड़ रुपये

Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
1.33 crore rupees received for sports material in council schools
बस्ती। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल सामग्री खरीदने का बजट जारी हो गया है। शासन से जिले को 1.33 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से विद्यालयों में बैट-बॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन समेत अन्य खेल सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2071 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1434 प्राथमिक, 336 उच्च प्राथमिक और 301 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। शासन की ओर से हर वर्ष विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री खरीदने को बजट उपलब्ध कराया जाता है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच-पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित है। खेल सामग्री की खरीदारी की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
विज्ञापन

------
विद्यालयों के खातों में धनराशि भेजने में लगेगा समय
शासन से बजट जारी होने के बाद भी विद्यालयों के खातों में धनराशि पहुंचने में अभी समय लगेगा। इसका कारण अधिकांश विद्यालयों में एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के नए खाते नहीं खुलना है। शासन ने जुलाई से स्पर्श पोर्टल के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की है। इसके तहत सभी विद्यालयों में एसएमसी के नए खाते खोलने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के अनुसार जिले के 800 से अधिक विद्यालयों में नए एसएमसी खाते खोले जा चुके हैं। शेष विद्यालयों में खाता खोलने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों के खातों में खेल सामग्री की धनराशि अंतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन से खेल सामग्री के लिए बजट जारी हो गया है। सभी विद्यालयों में नए एसएमसी खाते खोलने की प्रक्रिया जल्द पूरी करा ली जाएगी। इसके बाद निर्धारित धनराशि विद्यालयों के खातों में अंतरित कर दी जाएगी।
-अनूप कुमार, बीएसए, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed