{"_id":"5c3247bfbdec2256f6520efb","slug":"131546799039-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूजी बनने के लिए समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूजी बनने के लिए समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुजी बनने के लिए समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
18 केंद्रों पर 9307 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए थे पंजीकृत
8741 ने आजमाया भाग्य, 566 ने छोड़ दी परीक्षा
पेपर छूटते ही शहर में लगा जाम, परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 6900 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए रविवार को 18 केंद्रों पर निर्धारित समय से परीक्षा शुरू हुई। सहायक अध्यापक के लिए जिले में परीक्षा देने के बाबत 9307 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 8741 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए और 566 लोग परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा सुबह 11 बजे से थी लेकिन परीक्षार्थियों की भीड़ साढ़े नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर जुटनी शुरू हो गई थी। इसके चलते गांधीनगर में यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं पेपर छूटने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम हो गया। तमाम लोग जाम में फंस गए। प्रशासन व पुलिस की तरफ से नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए जिले को सात सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था की गई थी। इसके लिए 18 मजिस्ट्रेटों और इतनी ही संख्या में पर्यवेक्षकों की तैनात कर परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखनके निर्देश दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों व आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी पंकज को जिम्मेदारी दी गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई और अपराह्न 1.30 बजे संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी सीआरओ आरडी पांडेय के मुताबिक 566 लोग अनुपस्थित रहे। एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज, नोडल अधिकारी आरडी पांडेय, एसडीएम और सीओ की टीमें सभी परीक्षा केंद्रों पर चक्कर लगाती रहीं।