फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.... विजय दशमी आज,विसर्जित होंगी प्रतिमाएं

फोटो.... विजय दशमी आज,विसर्जित होंगी प्रतिमाएं

Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो.... विजय दशमी आज,विसर्जित होंगी प्रतिमाएं
फोटो....
विज्ञापन

विजय दशमी आज, विसर्जित होंगी प्रतिमाएं
ग्रामीण क्षेत्र की 588 प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन
शहर में निकाली जाएगी ज्योति यात्रा, तगड़ी गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विजय दशमी पर शहर व कुछ अन्य स्थानों के अलावा बाकी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पहले से निर्धारित रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस रिकॉर्ड में कुल 588 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
पूर्णिमा के दिन बस्ती शहर के अलावा पिपरा गौतम की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। बाकी जिले भर की प्रतिमाओं का दशहरा यानी बृहस्पतिवार से लेकर पूर्णिमा के बीच अलग-अलग दिन विसर्जित की जाएंगी। नगर बाजार कस्बे में स्थापित प्रतिमाओं का शनिवार को विसर्जन होगा। बस्ती शहर की 298 और ग्रामीण क्षेत्र की 288 प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा को होगा।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के लिए बस्ती शहर में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। बस्ती के एएसपी इसके अलावा 16 एसओ, 68 सब इंस्पेक्टर और दो महिला सब इंसपेक्टर पुरानी बस्ती और कोतवाली क्षेत्र की प्रतिमाओं का अमहट घाट पर विसर्जन कराने से लेकर जुलूस तक लगे रहेंगे। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए एक कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। विसर्जन मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं। सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि अमहट घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। नदी में मोटरबोट और गोताखोर को भी अलर्ट रखा गया है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी लगाया गया है। इसके अलावा सरकारी एंबुलेंस आदि की भी व्यवस्था की गई है। एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि विसर्जन की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी ज्योति यात्रा
बस्ती। कम्पनी बाग से निकलने वाली ज्योति यात्रा के दौरान गांधीनगर रूट पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ज्योति यात्रा के दौरान सात इंस्पेक्टर, 15 सब-इंस्पेक्टर, तीन महिला एसआई, छह हेड कांस्टेबल, 72 कांस्टेबल, 13 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा दो फायर टेंडर, एंटी रायड स्क्वॉड भी लगाया गया है। साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा का मोर्चा संभलेंगी।


ऐसा होगा डायवर्जन
18 अक्तूबर से मालवीय चौराहे से कम्पनी बाग की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को डायवर्ट किया जाएगा।
20 अक्तूबर से बडे़वन से सभी बडे़ वाहनों को रोककर हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
20 अक्तूबर से कांटे से बस्ती की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को रोका जाएगा। सिर्फ बस्ती डिपो की बसों को अनुमति होगी।
19 अक्तूबर से दक्षिण दरवाजा से कलुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
19 अक्तूबर से रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा।
19 अक्तूबर से पाण्डेय बाजार चौराहा से रेलवे क्रासिंग के रास्ते शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित होंगे।

सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस मार्च
गायघाट/वाल्टरगंज। त्योहार पर चौकसी और सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस बल ने मार्च निकाला। कलवारी और वाल्टरगंज पुलिस ने स्थानीय बाजारों में मार्च किया। कलवारी थाना क्षेत्र के अक्सड़ा, बहादुरपुर, कुसौरा, कलवारी, अगौना, चमनगंज, गायघाट, बैडा़री व गाना में पुलिस मार्च निकाला गया। सीओ कलवारी अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कलवारी जयवर्धन सिंह ने रूट मार्च कर शांति कायम रखने का संदेश दिया। वहीं, वाल्टरगंज पुलिस गणेशपुर सहित अनेक स्थानों पर मूर्ति विसर्जन को लेकर पैदल मार्च पर निकली। शंकरनगर में मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर आमजन से सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार का संदेश दिया। कुल 134 मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित हैं, जिनमें से शुक्रवार को 19 का विसर्जन होना है। गणेशपुर में 20 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी गणेशपुर के साथ तमाम पुलिस कर्मी और होमगार्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed