{"_id":"67324d776171bfc00703e69d","slug":"124-examination-centers-determined-list-published-basti-news-c-207-1-bst1001-127118-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित, सूची का हुआ प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित, सूची का हुआ प्रकाशन
Tue, 12 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए परिषद स्तर से ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। जिले में 124 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनकी सूची विभाग में प्रदर्शित कर दी गई है।
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालय छात्र आंवटन सहित जन सामान्य के अवलोकनार्थ कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रसारित करने के अलावा कार्यालय के सूचना पट पर भी चस्पा कर दी गई है।
यदि किसी जन सामान्य, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, छात्र-छात्रा, अभिभावक को परिषद की ओर से अनंतिम रूप से प्रस्तावित-निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची पर कोई आपत्ति या शिकायत हो तो साक्ष्यों सहित निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ, रजिस्टर्ड डाक एवं कार्यालय के ई-मेल आईडी diosbasti@ gmail.com तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 14 नवंबर तक दी जा सकती है। इसके के उपरांत किसी भी आपत्ति या शिकायत पर सुनवाई नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालय छात्र आंवटन सहित जन सामान्य के अवलोकनार्थ कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रसारित करने के अलावा कार्यालय के सूचना पट पर भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
यदि किसी जन सामान्य, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, छात्र-छात्रा, अभिभावक को परिषद की ओर से अनंतिम रूप से प्रस्तावित-निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची पर कोई आपत्ति या शिकायत हो तो साक्ष्यों सहित निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ, रजिस्टर्ड डाक एवं कार्यालय के ई-मेल आईडी diosbasti
विज्ञापन