फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12,235 poor families will receive the benefits of the housing scheme

Basti News: 12,235 गरीब परिवारों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Sat, 24 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
12,235 poor families will receive the benefits of the housing scheme
बस्ती। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले के 12,235 गरीब परिवारों को आवास के लिए अनुदान दिया जाएगा। बताया गया कि जल्द ही लाभार्थियों को पक्के घर बनाने के लिए पहली किस्त मिलेगी। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे। किस्त मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण का काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह धनराशि मिलने के बाद लाभार्थी अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। योजना के तहत उन परिवारों का चयन किया जाता है जिनके पास पक्का घर नहीं है। जिले में 12 हजार 235 लाभार्थियों की पात्रता जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी। पहली किस्त के बाद आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर अगली किस्तें जारी होंगी। विभाग की प्राथमिकता है कि पात्र परिवारों को समय पर धनराशि मिले।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रधानमंत्री में 10170 और मुख्यमंत्री आवास योजना में 2065 का लक्ष्य दिया गया था। डीआरडीए के परियोजना निदेशक आनंद गुप्त ने बताया कि पीएम आवास योजना और सीएम आवास योजना के अंतर्गत सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। जल्द ही आवास निर्माण को प्रथम किस्त प्रत्येक लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लॉकवार मुख्यमंत्री आवास की संख्या
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आवास आवंटित किए गए हैं। बहादुरपुर में 144, बनकटी 185, बस्ती 121, दुबौलिया 131, गौर 121, हर्रैया 134, कप्तानगंज 195, कुदरहा 157, परशुरामपुर 228, रामनगर 145, रुधौली 128, सल्टौआ गोपालपुर 159, सांऊघाट 99, विक्रमजोत 118 मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए लक्ष्य है। कुल 14 ब्लॉकों को 2,065 आवास दिए गए हैं, जिसमें एससी और सामान्य वर्ग के लोग शामिल हैं। वहीं,

---
ब्लॉकवार प्रधानमंत्री आवास की संख्या

बहादुरपुर 777, बनकटी 669, बस्ती 486, दुबौलिया 976, गौर 1,380, हर्रैया 675, कप्तानगंज 475, कुदरहा 1,705, परशुरामपुर 950, रामनगर 362, रुधौली 271, सल्टौआ गोपालपुर 445, सांऊघाट 585, विक्रमजोत 414 समेत कुल लक्ष्य 10,170 है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed