{"_id":"59611b3a4f1c1bb26d8b4732","slug":"121499536186-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों से नहीं मिल रही खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों से नहीं मिल रही खाद
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समितियों से नहीं मिल रही खाद
भानपुर।
केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी होने का डंका पीट रही है। सस्ते दर पर खाद, बीज उपलब्ध कराने का दावा कर रही है लेकिन साधन सहकारी समितियों से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
धान की रोपाई इस समय तेजी से चल रही है। खाद के लिए किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। कई तो थक-हार कर अधिक मूल्य पर बाजार से खरीदने लिए विवश हो रहे हैं। रामनगर ब्लॉक में संचालित चार साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इनमें मोहम्मदनगर, सगरा, आदमपुर और भानपुर शामिल हैं। खाद की उपलब्धता के बाबत एडीओ कोऑपरेटिव धर्मेंद्र कुमार कहते हैं कि सगरा और मोहम्मद नगर में पुराना स्टॉक है। लेकिन पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल मशीन) और नया रेट नहीं आने के नाते वितरण नहीं हो पा रहा है। किस सहकारी समिति पर कितना स्टॉक उपलब्ध है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
इस बाबत मोहम्मदनगर समिति के सचिव घनश्याम वर्मा का कहना हैं कि जो भी पुराना स्टॉक मौजूद था। उसे 30 जून को ही निल कर दिया गया है। कुछ खाद के रेट घटे हैं तो कुछ के बढ़ गए हैं। बताया कि नया रेट लिस्ट मेल से तो आ गया है लेकिन अभी तक उसके लिए कोई विभागीय पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। इससे परेशानी बनी हुई है। फिर भी एक जुलाई के बाद से किसानों को खाद नये आदेश के तहत आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर दी जा रही है। सचिव ने बताया कि 30 जून तक डीएपी 1040, यूरिया 330, एनपीएस 844.50 जबकि एक जुलाई के बाद से डीएपी 1076, यूरिया 326.50, और एनपीएस का रेट 850 हो गया है। सचिव के इन दावों के बावजूद शुक्रवार तक समिति पर लगा स्टॉक और रेट बोर्ड अपडेट नहीं किया गया था। इसमें यूरिया 326.50 की जगह 330 ही दर्शाया गया था। किसान समिति का चक्कर लगाने को विवश हैं। क्षेत्रीय किसान छांगुर, मोहम्मद हुसैन, फारूख, रामजीत का कहना है कि समितियों पर खाद शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।