{"_id":"5b7c5ba142c792466f4a1030","slug":"11534876577-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों का उत्पीड़न कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों का उत्पीड़न कर रही सरकार
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
प्रधानों का उत्पीड़न कर रही सरकार
प्रधान संगठन की बैठक में लगाए गए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में हुई। प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश सरकार पर भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर ने कहा की प्रदेश सरकार प्रधानों का उत्पीड़न कर रही है। हम ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन कर रही है। सरकार से अपनी मांगों को लेकर जल्द ही जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अब वह समय आ गया है कि ग्राम प्रधानों को एकजुट होकर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाए। प्रधानों को पंचायती राज एक्ट के तहत जो अधिकार दिए गए हैं। वह अधिकार प्रदेश सरकार नहीं दे रही है। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रधानों का अधिकार दिलाने व उनका उत्पीड़न जब तक बंद नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने ब्लॉक की समस्याओं का मुद्दा उठाया। ग्राम प्रधान हीरा सिंह, रामजीत यादव, शोभाराम राजभर, दिलीप यादव व शिवकुमार मिश्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवशंकर चौरसिया, लालचंद सोनकर, उमाशंकर सिंह, रामनरायन यादव, समीर चौहान, पिंटू सिंह, विजयपाल चौधरी, चन्द्र शेखर, नवी अहमद, प्रवीण सिंह, रमाशंकर साहू, रामजी, रामजतन, व्यास आदि तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।