फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पहली जुलाई से मैरिज हाल को भी देना होगा टैक्स

पहली जुलाई से मैरिज हाल को भी देना होगा टैक्स

Sat, 10 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
पहली जुलाई से मैरिज हाल को भी देना होगा टैक्स
अब तक टैक्स के दायरे से बाहर रहने वाले मैरिज हाल के संचालकों को भी पहली जुलाई से टैक्स देना होगा। कमाई का हिसाब-किताब भी रखना होगा। इसके लिए सबसे पहले इन्हें वाणिज्यकर विभाग में पंजीकरण कराना और जीएसटी से जुड़ना होगा। बिना पंजीकरण संचालन करते पकड़े जाने पर टैक्स की चोरी के आरोप में भारी जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त वाणिज्यकर आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि हर साल लाखों का कारोबार करने वाले मैरिज हाल को भी अब टैक्स देना होगा। सभी मैरिज हाल के संचालकों को सबसे पहले पंजीकरण कराकर टिन नंबर लेना होगा। उसके बाद जीएसटी में माइग्रेशन और एनरोलमेंट कराना होगा। इसके लिए कार्यालय में हेल्पडेस्क खोला गया है।
विज्ञापन


पहली जुलाई के बाद होगी कार्रवाई
पहली जुलाई से जीएसटी लागू होते ही वाणिज्यकर विभाग की पहली कार्रवाई अपंजीकृत मैरिज हाल संचालकों के विरुद्घ होगी। विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि हम लोग जीएसटी के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। बताया कि हर साल लाखों रुपये की कमाई करने वाले यह लोग सरकार को टैक्स के रूप में कुछ भी नहीं देते थे, नियम कानून से बंधें रहने के कारण विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। जिले में लगभग 50 ऐसे मैरिज हाल है जो हर साल करोड़ों रुपये का कारोबार करते हैं। टैक्स के दायरे में आ जाने से सरकार को राजस्व का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed