{"_id":"68a4d8864b2ba7579601d215","slug":"113-patients-were-treated-in-the-medical-camp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142234-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिकित्सा शिविर में 113 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिकित्सा शिविर में 113 मरीजों का उपचार
Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। मंगलवार को सिसवा बुजुर्ग में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा एवं एक निजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। 113 रोगियों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने किया। स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन रूरल अवेयरनेस फ़ॉर कम्युनिटी इवोल्यूशन एवं युवा विकास समिति की ओर से किया गया। डॉ. राम जी शुक्ल ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और अनुचित खानपान के कारण हृदयरोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
टीम में कमला सिंह, बृजेश पांडेय, अमरनाथ तिवारी, प्रीति, शालिनी, पुष्पा, राजेंद्र बारी शामिल रहे। संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उमाकांत शुक्ल ने किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अभिषेक पटेल, विशाल दूबे, रौनक दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद