फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

Thu, 13 Jul 2017 05:02 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बभनान (बस्ती)। मूलभूत सुविधाओं से भी उपेक्षित गौर ब्लॉक के तेनुआ गांव वालों ने अपने अंदाज में विकास नहीं होने का विरोध जताया है। एक जुट गांव वालों ने सड़क पर धान रोपाई कर शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सच्ची तस्वीर दिखाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक जुट गांव वालों ने कहा कि सड़क, नाली, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव को मुहैया नहीं कराया जा सका है। गुड्डू अंसारी के नेतृत्व में सड़क पर धान रोपाई कर सरकार के विकास कार्यों के ढिढोरे के खिलाफ विरोध जताया। पैकोलिया-शिवा घाट मार्ग से सटे तेनुआ गांव में प्रदर्शन एवं नारेबाजी के बीच लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाया। गांव के मोहम्मद आरिफ, रामगोपाल, बासमती, सावित्री, रामसहाय, फैयाज अहमद, जुबेर अहमद, मोहम्मद रजा, नाजिया, गोली आदि सैकड़ों लोगों ने जर्जर सड़क की शिकायत के बाद भी नहीं बन सकने पर धान की रोपाई की। गांव की कुल आबादी लगभग 2200 के आसपास है और 35 वर्ष पूर्व गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था।तब से आज तक कोई कार्य नहीं कराया गया। बड़े गड्ढे और मिट्टी से चलना दुभर हो गया है। कोई बीमार हो जाए तो उसे गांव से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।1982 में गांव के कुछ हिस्सों में विद्युतीकरण हुआ था। इससे तार व पोल जर्जर हो चुके हैं। आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है। आज भी गांव में कई घरों में बिजली नहीं है और लोग ढिबरी के सहारे रहे हैं। कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गंदा पानी रास्ते पर पसरा रहता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय भी बना रहता है। गांव वालों ने मांग की है कि यदि एक सप्ताह के अंदर गांव में सड़क निर्माण नहीं धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रधान लक्ष्मी नारायन गुप्ता ने कहा कि विधायक, सांसद ही कुछ कर सकते हैं। नाली निर्माण व अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

बीडीओ गौर राजाराम का कहना है कि गांव की स्थिति के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। रही बात विकास कार्यों की तो इसके लिए सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान से बात कर हरसंभव विकास के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed