फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 council schools will be smart

Basti News: 11 परिषदीय विद्यालय होंगे स्मार्ट, डेढ़ करोड़ खर्च करने की तैयारी

Sun, 11 Feb 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 council schools will be smart
प्रत्येक न्याय पंचायत से एक-एक विद्यालय का हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हर्रैया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्मार्ट क्लास, लैब व लाइब्रेरी की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। डिजिटलाइजेशन योजना में ब्लॉक के सभी न्याय पंचायतों से एक-एक विद्यालय का चयन कर रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। चयनित 11 विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।


बीईओ बड़कऊ वर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय इंदौली, हरिवंशपुर, लखनीपुर, जिवधरपुर, खम्हरिया गंगाराम व कंपोजिट विद्यालय पिकौरा, संग्रामपुर, बेलभरिया रामगुलाम, बड़ेरिया कुंवर, करमडाड व प्राथमिक विद्यालय सकरदहा का चयन हुआ है। इन विद्यालयों में एक स्मार्ट कक्ष, स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी व लैब स्थापित किया जाएगा। बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि आकांक्षी ब्लाॅक तहत के 11 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed