{"_id":"5de3f6848ebc3e54f65bdc00","slug":"11-arrested-in-police-raid-basti-news-gkp33152676","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा,11 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा,11 पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 पकड़े गए
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने रविवार को स्टेशन रोड पर बंद पड़ी पंकज टाकीज के पीछे एक छापा मारकर 11 जुआरियों को धर दबोचा। मौके से ताश के 52 पत्ते के अलावा दांव पर लगाए गए एक लाख 29 हजार रुपये बरामद हुए। पकड़े गए सभी जुआरी शहर के विभिन्न स्थानों के निवासी हैं। एसओ सर्वेश राय के अलावा चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा नरायन लाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रणविजय कुमार वर्मा, रविप्रताप सिंह, हेमन्त सिंह, गोपाल राव, चन्दन कुमार ने यह बरामदगी की।
इनमें मनोज कुमार निवासी अस्पताल चौराहा, मो. इस्लाम निवासी दक्षिण दरवाजा, बिन्दु निवासी खटिक टोला, खजांची चाई टोला, बिलाल अख्तर चिकवा टोला शामिल है। इसके अलावा आदर्श निवासी पांडेय बाजार मेंहदावल, अब्दुल कादिर निवासी दक्षिण दरवाजा, सन्तोष वर्मा निवासी बभनगावां, नीरज कुमार निवासी मालगोदाम रेलवे कॉलोनी, विपिन कुमार गुप्ता उर्फ मनोज कुमार निवासी मंगल बाजार और मोहम्मद अयूब निवासी पठान टोला भी पकड़े गए। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि कुल एक लाख 28 हजार 490 रुपये बरामद किए गए हैं।