फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 absconding murderers granted non-bail, search warrant issued for three

Basti News: 11 फरार हत्यारोपियों को गैर जमानती, तीन का सर्च वारंट जारी

Sat, 20 Jul 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
11 absconding murderers granted non-bail, search warrant issued for three
मोहित अपहरण व हत्याकांड : पांच नामजद सहित 18 आरोपियों का नाम आ चुका है सामने, सात की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

आपत्तीजनक वीडियो डिलीट न करने की वजह से मोहित की अपहरण के बाद की गई हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सनसनीखेज मोहित यादव अपहरण कांड में फरार 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी हो गया। साथ ही तीन आरोपियों के घरों का सर्च वारंट भी पुलिस को न्यायालय से मिल गया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि प्रिंस, अभिषेक व इलहान का सर्च वारंट जारी किया गया है।
उसके परिवार के लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उधर, एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को भी शव का सर्च अभियान चलाती रही मगर कहीं पता नहीं चल सका। सत्यम अग्रहरि के आत्मसमर्पण की चर्चा भी अफवाह साबित हुई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि वह सरेंडर करने की फिराक में था लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को दिन में दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव जो उनके यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान व उनके साथ अन्य बहुत सारे लड़के आकर कमरे में घुस कर उसे मार रहे थे। तोड़-फोड़ भी किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित जब बाथरूम में घुसा तो आरोपित उसे वहां से खींचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया था। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed