{"_id":"69a495d132084e9d8e026487","slug":"104-rural-roads-to-be-improved-tender-worth-rs-15-crore-awarded-basti-news-c-207-1-bst1005-154241-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 104 ग्रामीण मार्गों की सुधरेगी दशा 15 करोड़ रुपये का हुआ टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 104 ग्रामीण मार्गों की सुधरेगी दशा 15 करोड़ रुपये का हुआ टेंडर
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-वन करीब 104 सड़कों की दशा सुधारेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण इन मार्गों पर आसानी से सफर कर सकेंगे।
चिह्नित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई हैं। कहीं-कहीं टूट चुकी हैं तो कहीं खराब व बदहाल हैं। इससे सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क मरम्मत और नवीनीकरण के लिए मांग उठाई थी। पत्राचार के बाद पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों पर कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद यहां टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई गई। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वर्क आर्डर जारी करते हुए निर्माण के लिए फर्म को निर्देशित किया है।
बताया गया कि होली बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। बता दें कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए निरीक्षण करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद करीब 15 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शासन भेजे थे। शासन ने 104 सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। इन सड़कों की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन को दी गई है।