फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 crore released for engineering college

इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए दस करोड़ मिले

Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में धन की बाधा अब खत्म हो गई
विज्ञापन
है। शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी के साथ प्रथम किस्त के दस करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इस रकम से जल्द ही निर्माण एजेंसी काम शुरू कर देगी।

यहां पर राजकीय पॉलिटेक्निक की खाली पड़ी दस एकड़ भूमि पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण लंबे समय से प्रस्तावित है। इस पर कुल 4346.75 लाख रुपये खर्च होने हैं। मगर बजट नहीं होने से कॉलेज के निर्माण में तेेजी नहीं आ पा रही थी।

शासन ने निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश जल निगम को कॉलेज के निर्माण के लिए अधिकृत करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अनुसचिव अवध किशोर ने प्राविधिक शिक्षा निदेशक कानपुर को इस आशय का पत्र लिखा है और जिलाधिकारी को भी अवगत करवाया है।

जारी निर्देश में कहा है कि निर्माण एजेंसी को पर्यावरण और वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। साथ ही मानचित्र की स्वीकृति भी स्थानीय एजेंसी से करवानी होगी। स्वीकृत धनराशि समय-समय पर प्राविधिक शिक्षा के निदेशक की तरफ से जारी किया जाएगा।

इसके अलावा निर्माण एजेंसी को लेबर सेस के तौर पर नियमानुसार श्रम विभाग को भुगतान करना होगा। जिलाधिकारी एके दमेले ने बताया कि कॉलेज का निर्माण होने से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों को भविष्य में लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र के भी छात्र इंजीनियर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed