फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10-15 thousand migrants arriving daily

Basti News: रोज पहुंच रहे 10-15 हजार प्रवासी, लोकल रूटों पर बसों की किल्लत

Sat, 23 Mar 2024 02:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Mar 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
10-15 thousand migrants arriving daily
फोटो
विज्ञापन

रेलवे व रोडवेज स्टेशन से घर पहुंचने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली का त्योहार मनाने बड़ी संख्या में महानगरों से प्रवासी घरों को लौटने शुरू हो गए हैं। प्रतिदिन 10-15 हजार प्रवासी पहुंचे रहे हैं। महानगरों से जद्दोजहद कर जिले में पहुंचे प्रवासियों के घर तक जाने का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लोकल रूटों पर चलने वाली परिवहन निगम की बसों को लखनऊ-कानपुर रुट पर भेजा रहा है। ऐसे में दिन में ट्रेन अथवा बस से पहुंचने वाले यात्रियों से प्राइवेट वाहन चालक मुंह-मांगा दाम वसूल रहे हैं।
होली मनाने बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर बस्ती सहित सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर के यात्री बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहां से वह गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बसें या प्राइवेट वाहन की सहारा हैं। लेकिन अयोध्या-लखनऊ व गोरखपुर रुट के अलावा ग्रामीणों रुटों पर दिन में परिवहन की सेवाएं नहीं चलती हैं। जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। जिला मुख्यालय से कलवारी कुदरहा, लालगंज कुदरहा, बस्ती-महुली, बाघनगर केशवापुर, रुधौली नंदौर आदि रूटों पर बसों का संचलन नहीं होता है। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

-----------------
लखनऊ कानपुर रुट पर भेजी जा रहीं ग्रामीण सेवाओं की बसें
- होली पर महानगर से बड़ी संख्या में यात्री घर लौट रहे हैं। परिवहन निगम ने महानगर जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया है। इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम नहीं किया गया है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसों को यात्रियों की भीड़ देखते हुए लखनऊ कानपुर रुट पर उतारा गया है। परशुराम, ऊंजी, रघुनाथपुर, अगया छाता आदि रुटों की बसों को लखनऊ कानपुर रुट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन रूटों पर चलाई जा रहीं अतिरिक्त बसें
- बस्ती डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि डिपो से गोरखपुर दिल्ली रूट पर पहले तीन बसें संचालित की जाती थीं, लेकिन होली के कारण अब 6 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। डिपो से बढ़नी व दिल्ली तक पहले 15 बसों का संचालन होता था, अब 6 अतिरिक्त बसें उतारी गई हैं। बस्ती से कानपुर रूट पर पहले 10 बसें चल रही थीं अब 10 और बसें भेजीं जा रही हैं। लखनऊ रूट पर पहले 10 बसें संचालित होती थीं, होली के कारण अब 12 और बसों को चलाया जा रहा है। बताया कि ग्रामीण सेवाओं में कटौती की गई है। बसों व फेरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।


--------------

ट्रेनों में बढ़ी भीड़, चढ़ना हुआ मुश्किल
- महानगर आने जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि ट्रेनों में चढ़ पाना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को हमने रेलवे स्टेशन की स्थिति का जायजा लिया तो पैसेंजर ट्रेनों में भी खचाखच भीड़ मिली। एक्सप्रेस ट्रेनों में तो तमाम यात्री चढ़ ही नहीं पा रहे हैं।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed