फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1 lakh Demand in Dawry- case registerd

क्राइम डायरी: दो

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 lakh Demand in Dawry- case registerd
दहेज में एक लाख की मांग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में लालगंज थाना क्षेत्र में रह रहीं शकीना की शादी रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी मोहम्मद इलियास के साथ हुई है। शकीना का आरोप है कि ससुराल में एक लाख रुपये की दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही धमकी दी गई कि अगर दहेज में मांगी गई रकम नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद इलियास, सास अकरम जहां, ननद आमिरून जहां व हरीरून जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद

शांतिभंग की आशंका में चार का चालान
मानिकचंद। वाल्टरगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार लोगों का चालान किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रालाल निवासी दक्षिणद्वारा गनेशपुर, रामलौट निवासी झलहनिया, महंत चौधरी निवासी ग्राम केवटहिया जिनवा व शुभम शुक्ला निवासी बांसापार के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग की प्रबल आशंका में गिरफ्तार कर धारा 151, 107/116 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई जनार्दन प्रसाद, विजय कुमार, कांस्टेबल हरेराम सिंह, कामोद कुशवाहा, विनोद यादव, रंजीत कन्नौजिया व बलवंत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed