{"_id":"64458eaac5946b85d902fc07","slug":"zip-member-tweeted-mirganj-police-not-returning-mobile-bareilly-news-c-4-bly1015-134512-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिपं सदस्य ने किया ट्वीट, मोबाइल नहीं लौटा रही मीरगंज पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिपं सदस्य ने किया ट्वीट, मोबाइल नहीं लौटा रही मीरगंज पुलिस
विज्ञापन
बरेली। विकास अपहरण कांड में मुख्य आरोपी के तौर पर जेल जाकर लौटे जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने मीरगंज पुलिस पर मोबाइल नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दरोगा हेमंत यादव 50 हजार का मोबाइल लौटाने के बदले 20 हजार रुपये मांग रहा है। उनके जेल जाने के दौरान दरोगा ने उनका मोबाइल ले लिया था। इस बाबत उन्होंने अफसरों को ट्वीट किया है।
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने फोन दिलाने की बात कही थी, लेकिन अब वह भी टाल रहे हैं। निरंजन की शिकायत पर सांसद व विधायक ने भी पुलिस से बात की पर मोबाइल नहीं मिल सका।
इंस्पेक्टर की सफाई- कार्रवाई से नाराज होकर लगाए आरोप
मीरगंज इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि निरंजन और मंजू के मोबाइल, सरपंच लिखी कार पुलिस रिकॉर्ड में मालखाने में दर्ज हैं। उस वक्त विकास सिंह का पता न लगने पर निरंजन व अन्य लोगों को जेल भेजा गया था, निरंजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर इस तरह का बयान दे रहे हैं। जिस दरोगा हेमंत पर आरोप लगा रहे हैं, उनका आरोपों से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।