{"_id":"65c0da7b76cd6403150b4631","slug":"zari-artisan-whatsapp-number-written-on-the-girl-photo-in-bareilly-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जरी कारीगर के व्हाट्सएप नंबर पर लगाया परिचित युवती का फोटो, लिखा- इस नंबर पर करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जरी कारीगर के व्हाट्सएप नंबर पर लगाया परिचित युवती का फोटो, लिखा- इस नंबर पर करें संपर्क
Mon, 05 Feb 2024 06:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:24 PM IST
सार
बरेली में एक जरी कारीगर का व्हाट्सएप नंबर किसी ने हैक कर लिया। उनके व्हाट्सएप पर युवती का फोटो लगाकर उसका नंबर लिख दिया। युवती से संपर्क करने की बात लिखकर फोटो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक जरी कारीगर का मोबाइल नंबर शातिरों ने हैक कर लिया। नंबर पर उनकी परिचित युवती का फोटो लगाकर देह व्यापार से जुड़ा बताया। उससे लिए संपर्क करने की बात लिखकर फोटो वायरल कर दिया। जरी कारीगर ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया वह और उनका बेटा जरी का काम करते हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे के नंबर पर एक कॉल आई कि उसके व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया है। अगर उन्हें 15 हजार रुपये नहीं दिए तो वह उनके बेटे को बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
बेटे ने यह बात अपने पिता को बताई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके नंबर पर उनकी जानने वाली युवती का फोटो लगाकर उस पर लिख दिया कि इस नंबर पर संपर्क करें। अब युवक के मोबाइल पर लोगों के अश्लील कमेंट वाले कॉल आ रहे हैं। उसने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन