{"_id":"69b1b76fffd624606c03c514","slug":"youths-commit-suicide-due-to-domestic-dispute-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3642-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घरेलू कलह के कारण युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घरेलू कलह के कारण युवक ने दी जान
Thu, 12 Mar 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
आंवला। घरेलु कलह के कारण हुए गांव मनौना निवासी शिव सिंह (40) ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। आधी रात में परिवार के सदस्य ने बरामदे के कुंडे पर फंदे से लटका शिव का शव देखा। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
शिव सिंह के भाई वेद प्रकाश ने बताया कि शिव सिंह ड्राइवर थे। बुकिंग पर कार चलाते थे। वह आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे। मंगलवार देर शाम शिव और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी परिजन सोने के लिए कमरे में चले गए।
आधी रात में नींद खुली तो बरामदे में शिव सिंह का शव फंदे से लटका देखा। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। बाद में शव को उतारकर नीचे लिटाया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शिव सिंह और उनकी पत्नी की चार बेटा-बेटी हैं।