{"_id":"69d4131d9b7a1a27a30a2669","slug":"youth-injured-in-a-collision-with-a-dumper-dies-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4823-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डंपर की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डंपर की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत
Tue, 07 Apr 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव दोद आलमपुर निवासी राजेश पाल (27) की उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। रुद्रपुर से हरिद्वार जाने के दौरान शुक्रवार रात 10:30 बजे गदरपुर बाइपास के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजनों के मुताबिक, राजेश रुद्रपुर स्थित लूमैक्स कंपनी में वाहन चालक थे। वह शुक्रवार को रुद्रपुर से हरिद्वार जा रहे थे। गदरपुर बाइपास के पास तेज रफ्तार डंपर की जोरदार टक्कर उनकी गाड़ी में लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को बरेली के राम मूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राजेश की हालत नाजुक बनी रही। रविवार रात राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश की मौत से उनकी पत्नी दीक्षा रो-रोकर बेहाल हैं। दंपती के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने राजेश के परिनजनों को ढांढस बंधाया। गांव में मातम पसर गया है।