{"_id":"5f4c06028ebc3e2abd75b5fc","slug":"youth-clashed-with-police-beaten-home-guard-and-tore-uniform-bareilly-news-bly418062075","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े युवक, होमगार्ड को पीटकर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से भिड़े युवक, होमगार्ड को पीटकर वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
रुहेलखंड चौकी के पास चेकिंग के दौरान हुई घटना, शराब के नशे में धुत दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत बाइक सवार दोे युवक पुलिस से भिड़ गए। सख्ती दिखाने पर आरोपियों ने होमगार्ड को मारपीट कर जख्मी कर दिया और वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार शाम थाना बारादरी की रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अमरपाल और पीआरवी पर मौजूद सिपाही आजम खां होमगार्ड रामवीर शर्मा के साथ बीसलपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान होमगार्ड रामवीर शर्मा ने एक बाइक पर बीसलपुर की ओर जा रहे दो युवकों को रोका तो वे उनसे भिड़ गए। आरोपियों ने हंगामा करते हुए रामवीर से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। चौकी ले जाने पर आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरेंद्र सिंह और अनुज पांडेय निवासी भरतौल बताए। घटना की सूचना पर बारादरी इंस्पेक्टर सितांशु शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे और उनमें से एक का पिता सेना से रिटायर्ड सूबेदार है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।

छुड़ाने को थाने पहुंचे फोन
बताया जाता है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें छुड़ाने के लिए कई नेताओं ने बारादरी पुलिस के पास फोन किए लेकिन इंस्पेक्टर ने उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर ने सिफारिशी फोन आने से इंकार किया है।
विज्ञापन