Budaun News: कोटेदारों से रंगदारी मांगने वाला समाजसेवा समिति का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सिपट्टर सिंह सोलंकी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोटेदार ने नामजद कराया था। पुलिस ने गुरुवार को सिपट्टर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी में राशन वितरण के दौरान हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत रंगदारी मांगने के आरोप में नामजद आजाद समाजसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अहीरटोला मोहल्ला निवासी सिपट्टर सिंह सोलंकी समेत पांच लोगों के खिलाफ बुधवार को कोटेदार अनिल गुप्ता ने नामजद कराया था।
पुलिस के मुताबिक सिपट्टर को उसके के घर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने खुद को आजाद समाजसेवा समिति का प्रदेश अध्यक्ष बताया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनिल समेत चार-पांच कोटेदारों के वीडियो बयान भी दर्ज किए। पूछताछ के बाद सिपट्टर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया गया। मेडिकल के दौरान सिपट्टर ने खुद को बेकसूर बताया। कहा- जनहित का मुद्दा उठाने पर कार्रवाई हुई है।
सिपट्टर पर मारपीट-छेड़छाड़ के भी लग चुके हैं आरोप
इस बीच कोटेदार शुक्रवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी से मिले। उन्हें मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही सिपट्टर पर पूर्व में दर्ज आपराधिक मामलों की फेहरिस्त भी उन्हें सौंप दी। आपराधिक मामलों में नगर निवासी आंगनबाड़ी वर्कर से मारपीट और छेड़छाड़ करना भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। दबिशें भी दी जा रही हैं।
Bareilly News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- धर्मांतरण कानून के तहत हो कार्रवाई
चार और लोग हैं नामजद
रंगदारी मांगने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सिपट्टर सिंह सोलंकी के अलावा नामजद राधाकृष्ण यादव, सत्यवीर, नरेश श्रीवास्तव और अर्जुन पाली की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई प्रकाश सिंह और राहुल पुंडीर को लगाया गया है। चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह दबिश भी दी, लेकिन कोई भी घरों पर नहीं मिला। नामजदों में एक व्यक्ति दो-तीन महीना पहले तक राशन वितरण के कार्य से जुड़ा रहा है।