फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young woman arrives at lover's doorstep, insisting on marriage.

Bareilly News: शादी की जिद को लेकर प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची युवती

Fri, 28 Aug 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young woman arrives at lover's doorstep, insisting on marriage.
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम शादी की जिद को लेकर एक युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। पंचायत के बाद दोनों पक्षों में निकाह कराने की सहमति बनी। इसके बाद युवती घर चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवती का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग है। युवती शादी का दबाव बना रही थी, मगर युवक तैयार नहीं था। नाराज युवती बुधवार को प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। वह शादी की जिद करने लगी।
विज्ञापन

हंगामा होता देख बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने समझाने की कोशिश की मगर, युवती निकाह की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। इसके बाद युवती मां के साथ नवाबगंज थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत की जानकारी होने पर दबाव में आए युवक के परिजनों ने पंचायत की। पंचायत में जल्द निकाह कराने की सहमति बनी। इसके बाद युवती पुलिस से शिकायत किए बिना ही घर चली गई। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं मिली। कोई तहरीर भी अब तक थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed