{"_id":"677b6869a77ea4caac09764f","slug":"young-man-was-strangulated-to-death-with-a-rope-for-homosexuality-in-bareilly-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज
Mon, 06 Jan 2025 02:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:15 PM IST
सार
Bareilly Murder Case: बरेली में छह महीने पहले एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
बरेली में समलैंगिक संबंधों में तीसरे साथी की दखल से बौखलाए दोस्त ने ही किला क्षेत्र निवासी युवक की हत्या कर दी। छह महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को इस घटना का खुलासा किया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक जून 2024 को युवक की हत्या कर शव नवदिया रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। मृतक की मां ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में पता चला कि दोस्त ने ही युवक की हत्या की थी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से रस्सी बरामद की, जिससे युवक का गला कसा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने उगला राज
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके युवक से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रहे। आरोपी को पता चला कि युवक दूसरे साथी के भी संपर्क में है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो उसकी गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके युवक से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रहे। आरोपी को पता चला कि युवक दूसरे साथी के भी संपर्क में है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो उसकी गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवक की हत्या उसी के करीबी दोस्त ने की थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, पर कुछ वजहों से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।