{"_id":"60a3c0cea4cf0615e252bb0b","slug":"young-man-was-caught-with-a-girl-in-the-morning-got-hanged-in-the-evening-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मुहब्बत के चक्कर में फंदे पर लटका मिला युवक, प्रेमिका संग सुबह पकड़ा गया था रंगेहाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मुहब्बत के चक्कर में फंदे पर लटका मिला युवक, प्रेमिका संग सुबह पकड़ा गया था रंगेहाथ
Tue, 18 May 2021 06:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 May 2021 06:57 PM IST
सार
अहमदपुर रेती निवासी राहुल वर्मा (24) का शव संजय कुमार सरस्वती स्कूल के पीछे शर्ट के फंदे से पेड़ से लटका मिला है। परिजन का आरोप है कि युवक सोमवार को घर के अंदर युवती के साथ पकड़ा गया था। उस समय युवती के परिजन ने धमकी दी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक फंदे से लटका मिला है। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी राहुल वर्मा (24) का शव संजय कुमार सरस्वती स्कूल के पीछे शर्ट के फंदे से पेड़ से लटका मिला है। परिजन का आरोप है कि युवक सोमवार को घर के अंदर युवती के साथ पकड़ा गया था। उस समय युवती के परिजन ने धमकी दी थी।
उन्होंने ही हत्या कर लटकाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी राहुल वर्मा सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने दूसरे खाली मकान में एक युवती के साथ पकड़ा गया था। पिता प्रभुदयाल ने बताया कि इसके बाद उनकी पत्नी ने युवती के परिवार वालों को बुलाकर शिकायत की।
विज्ञापन
उस समय युवती के परिवार वाले राहुल को धमकी देने लगे और उस पर शादी का दबाव भी बनाया। इसके बाद राहुल घर से कहीं चला गया। काफी कोशिश के बाद भी राहुल से संपर्क नहीं हो सका। सोमवार शाम करीब पांच बजे रोजा थाना क्षेत्र के संजय कुमार सरस्वती स्कूल के पीछे शर्ट के बने फंदे पर पेड़ से लटका शव मिला।

परिजन का आरोप है कि राहुल के शरीर से खून निकल रहा था, उसकी हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया। परिजन राहुल की मौत का जिम्मेदार युवती को मान रहे हैं। राहुल की शादी पांच माह पहले हुई थी। रोजा थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि शव रोजा क्षेत्र में मिला था। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना रामचंद्र मिशन की ओर से की जाएगी।
फंदे से लटका मिला मानसिक मंदित युवक का शव
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी मलखान (19) मानसिक रूप से कमजोर था। सोमवार की शाम पास के गांव अकबरपुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।