{"_id":"6645a600a2dfeb2c3801aa6a","slug":"young-man-stabbed-to-death-by-a-man-dispute-over-ice-in-bareilly-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच रुपये के बर्फ को लेकर विवाद, सूजा घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच रुपये के बर्फ को लेकर विवाद, सूजा घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 May 2024 11:52 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 May 2024 11:52 AM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में बर्फ विक्रेता ने बेरहमी से युवक हत्या कर दी। दोनों के बीच बर्फ को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विक्रेता ने युवक पर सूजा से हमला कर दिया। उसके पेट और सीने में कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पांच रुपये की बर्फ को लेकर हुए विवाद में बर्फ विक्रेता ने सूजा घोंपकर युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सूजा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला शेर सिंह फेरी लगाकर बर्फ बेचता है। बुधवार को वह पड़ोसी गांव माधौपुर में बर्फ बेचने गया था। शाम पांच बजे माधौपुर के संजू कश्यप (30) पांच रुपये का बर्फ खरीदने पहुंचा था। शेर सिंह ने पांच रुपये का बर्फ देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। शेर सिंह ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से संजू पर हमला कर दिया। उनके पेट और सीने पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल संजू को परिजन अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
इधर, संजू पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे शेर सिंह को ग्रामीणों ने दबोचकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ नितिन कुमार ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। म़ृतक की मां रामरती की तहरीर पर पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शेर सिंह मंगलवार को भी फेरी लगाते हुए बर्फ बेचने माधौपुर पहुंचा था। इस दौरान बर्फ खरीदने आए संजू से उसका झगड़ा हुआ तो ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दिया था। बुधवार शाम को फिर दोनों में झगड़ा हो गया और इसमें संजू की जान चली गई। मृतक के परिवार में मां रामरती और तीन बेटियां शशि, सीमा, मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।