फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man shot dead dead body found on the road in Bareilly

Bareilly News: कपड़े खरीदने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात होने का शक

Mon, 22 Apr 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 03:05 PM IST
सार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार रात नवदिया हरकिशन गांव के मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
young man shot dead dead body found on the road in Bareilly
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में गांव महेशपुर इमामुद्दीन निवासी युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से कपड़े खरीदने निकला था, रास्ते में उसका शव पड़ा मिला। पिता ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमप्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस ने कथित प्रेमिका समेत चार लोगों से पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमन पटेल (23) रविवार दोपहर तीन बजे घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर बरेली के लिए निकला था। रात आठ बजे अमन से बात हुई तो उसने एक घंटे में घर आने की बात कही। जब अमन देर रात घर नहीं लौटा तो राजेंद्र ने उसके फोन पर कॉल की। कई बार कॉल करने पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ। 

विज्ञापन

पुलिस ने दी परिवार को सूचना 
आधी रात के बाद बिथरी चैनपुर पुलिस का कॉल आया और गोली मारने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अमन नवदिया हरकिशन देवस्थान के पास पड़ा है, उसे बिथरी चैनपुर के सरकारी अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना पर राजेंद्र अस्पताल पहुंच गए। वहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि युवक की हत्या के मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed