फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man shot dead after Controversy over torch lighting in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में टार्च की रोशनी डालने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Tue, 13 Jul 2021 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jul 2021 03:08 PM IST
सार

तिलहर थाना इलाके के गांव रतूली निवासी सत्येंद्र सिंह (35) सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खेत से लौटने के बाद घर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटा था। तभी पड़ोस के रहने वाला राजाराम मौर्य घर के बाहर आया और टार्च जलाकर इधर-उधर देखने लगा। लाइट सत्येंद्र पर पड़ी तो उसने मना किया। मामूली बात पर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। इसी बीच राजाराम के भाई सोनपाल और ऋषिपाल भी आ गए। विवाद बढ़ा तो सत्येंद्र का तहेरा भाई धरवीर भी आ गया और बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच सोनपाल और ऋषिपाल ने देसी रायफल और तमंचे से दोनों के ऊपर गोली चला दी। 
 

विज्ञापन
young man shot dead after Controversy over torch lighting in Shahjahanpur
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर में सोमवार की रात टार्च की रोशनी डालने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। विरोध कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाने आया तहेरा भाई गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को तिलहर सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तिलहर थाना इलाके के गांव रतूली निवासी सत्येंद्र सिंह (35) सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खेत से लौटने के बाद घर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटा था। तभी पड़ोस के रहने वाला राजाराम मौर्य घर के बाहर आया और टार्च जलाकर इधर-उधर देखने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट सत्येंद्र पर पड़ी तो उसने मना किया। मामूली बात पर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। इसी बीच राजाराम के भाई सोनपाल और ऋषिपाल भी आ गए। विवाद बढ़ा तो सत्येंद्र का तहेरा भाई धरवीर भी आ गया और बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच सोनपाल और ऋषिपाल ने देसी रायफल और तमंचे से दोनों के ऊपर गोली चला दी। 

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को तिलहर सीएचसी लेकर आई जहां डॉक्टर ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। धरवीर का इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

घटना की सूचना पर एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ तिलहर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच की। सत्येंद्र के भाई मानवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम मौर्य, सोनपाल और ऋषिपाल के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद के बाद गोली चल गई थी। इसमें एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।-संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed