फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man molested the minor girl in bareilly

Bareilly News: युवक ने बहाने से घर बुलाकर किशोरी से की घिनौनी हरकत, बेहोश हुई पीड़िता

Sun, 04 Jun 2023 02:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

गांव का ही रहने वाली युवक नाबालिग लड़की को बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ज्यादती के चलते किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man molested the minor girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक किशोरी को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नाबालिग बेटी को आरोपी दीपक राठौर ने काम के बहाने अपने घर बुलाया। बेटी जब उसके घर पहुंची तो उसने बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी की। निजी अंगों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आने पर बेटी घर पहुंची। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोपी रूद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। इस समय अपने घर आया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाकर गांव के ही जितेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों परिजन काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। 

इसी दौरान आरोपी दीवार कूदकर घर में घुस आया। उसने छेड़खानी की। शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने बताया कि 25 मई को भी आरोपी ने खेत से घर आने के दौरान रास्ता रोककर छेड़खानी की थी। उस दौरान गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed