{"_id":"648c0434bb621a18cc0302e4","slug":"young-man-molested-a-minor-girl-who-came-to-the-wedding-reception-in-bareilly-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly : शादी के रिसेप्शन में आई नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने ले गया रिश्तेदार, जंगल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly : शादी के रिसेप्शन में आई नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने ले गया रिश्तेदार, जंगल में किया दुष्कर्म
Fri, 16 Jun 2023 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:11 PM IST
सार
बरेली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जनपद की रहने वाली किशोरी शादी के रिसेप्शन में आई थी। यहां एक रिश्तेदार उसे घुमाने के बहाने ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में शादी के रिसेप्शन में आई नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक पीड़िता की मौसेरी बहन का ननदोई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर फरीदपुर क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर के एक गांव निवासी युवती की शादी बीते दिनों बिशारतगंज क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के बाद सोमवार की रात रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें युवती के मायके पक्ष के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा
विज्ञापन
रिसेप्शन में शामिल होने के लिए किशोरी गांव आई थी। आरोप है कि दावत के दौरान रात नौ बजे के करीब किशोरी को उसकी बहन का ननदोई अपने साथ घुमाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर किशोरी ने मां को जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को किशोरी की मां उसे अपने साथ लेकर बिशारतगंज थाने पहुंची। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के रहने वाले अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को वह बेटे के साथ सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था।ये भी पढ़ें- भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो
दोपहर में पत्नी भी खेत पर खाना लेकर आ गई। नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंचे तो आरोपी भागता दिखा। उन्होंने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचा तान दिया।