बरेली में किशोरी से दुष्कर्म: युवक ने चाकू दिखाकर की दरिंदगी, अश्लील वीडियो-फोटो बनाए, पीड़िता के भाई को भेजे
बरेली में किशोरी और युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले मामले में युवक ने चाकू के बल घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींच लिए। दूसरे मामले में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने चाकू के बल घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींच लिए। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। घर पर वृद्ध नानी के साथ उसकी 16 वर्षीय पुत्री रहती है। करीब एक महीना पहले पास के कस्बे का रहने वाला राजेंद्र घर में घुस आया। चाकू दिखाकर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींच लिए। किसी से शिकायत करने पर इन्हें वायरल करने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: ट्रक में हैंडल फंसने से बाइक से गिरा बेटा, सिर से पहिया गुजरने से मौत, माता-पिता हुए बेसुध
पिता के घर वापस आने पर बेटी ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो बेटे के मोबाइल फोन पर भेज दिए और धमकाने लगा। इसके बाद थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
नवाबगंज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। गाजियाबाद की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवाबगंज के टाह प्यारी नवादा गांव के युवक से उसका प्रेम-प्रसंग था। शादी का झांसा देकर कई बार उसने संबंध बनाए।
जब उसने मना किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। जब उसके परिजनों ने शादी की बात की तो पहले तो आरोपी के परिजन गुमराह करते रहे। बाद में उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। अब वह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।