{"_id":"644fac49e2837df60d0c3311","slug":"young-man-made-obscene-video-viral-of-girl-for-break-off-the-engagement-in-bareilly-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, वीडियो वायरल कर तुड़वाया युवती का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, वीडियो वायरल कर तुड़वाया युवती का रिश्ता
Mon, 01 May 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 05:41 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी अरबाज और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया। लड़की के परिजनों ने जब दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोपी अरबाज और उसके भाई शोएब के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले अरबाज से उसकी दोस्ती थी। शादी का झांसा देकर उसने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान वीडियो भी बना लिया। बीते दिनों युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। 14 मई को बरात आनी थी। इस बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो वायरल होने की जानकारी लड़का पक्ष को हो गई। इसके बाद लड़के परिवार ने भी रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में रविवार को पीड़िता के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी अरबाज व उसके भाई शोएब के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा है।