फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man made obscene video viral of girl for break off the engagement in Bareilly

Bareilly News: युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, वीडियो वायरल कर तुड़वाया युवती का रिश्ता

Mon, 01 May 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 May 2023 05:41 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी अरबाज और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।   

विज्ञापन
young man made obscene video viral of girl for break off the engagement in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया। लड़की के परिजनों ने जब दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोपी अरबाज और उसके भाई शोएब के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले अरबाज से उसकी दोस्ती थी। शादी का झांसा देकर उसने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान वीडियो भी बना लिया। बीते दिनों युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। 14 मई को बरात आनी थी। इस बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने की जानकारी लड़का पक्ष को हो गई। इसके बाद लड़के परिवार ने भी रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में रविवार को पीड़िता के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी अरबाज व उसके भाई शोएब के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed