फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man killed his wife in Bareilly wife swinging on swing with young man in fair seeing husband

दुल्हन का कत्ल: मेले में युवक के साथ झूले पर झूल रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, गला दबाकर मार डाला

Wed, 28 Jun 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

बरेली के सेहरामऊ दक्षिणी इलाके में मायके आई पत्नी को मेले में झूला झूलता देखकर युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया। युवक को शक था कि झूले में उसके साथ बैठा एक अन्य युवक उसका प्रेमी है। परिजनों ने दामाद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Young man killed his wife in Bareilly wife swinging on swing with young man in fair seeing husband
चांदनी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरेली के सेहरामऊ दक्षिणी इलाके में मायके आई पत्नी को मेले में झूला झूलता देखकर युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया। युवक को शक था कि झूले में उसके साथ बैठा एक अन्य युवक उसका प्रेमी है। परिजनों ने दामाद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


सेहरामऊ दक्षिणी थाना इलाके के ग्राम सूरतपुर निवासी विजय कुमार ने अपनी पुत्री चांदनी की शादी तीन मई 2023 को सीतापुर जिले के थाना रामपुर कला के गांव चांदपुर के रहने वाले प्रवेश कुमार से की थी। पिता विजय कुमार 17 जून को अपनी पुत्री चांदनी को विदा कराकर ले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जून को प्रवेश अपनी ससुराल सूरतपुर आया। सोमवार को प्रवेश और चांदनी सेहरामऊ दक्षिणी जालिपा माता के मंदिर में लगे मेले में गए थे। मंगलवार को चांदनी घर से अकेले मेला देखने आई थी। पीछे से उसका पति प्रवेश कुमार भी मेले में आ गया। 

मेले में लगे झूले में चांदनी झूलने लगी। झूले में दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे। युवकों के साथ झूला झूलते हुए चांदनी को प्रवेश ने देख लिया। वहीं पर प्रवेश ने उसने गाली गलौज शुरू कर दी। तब चांदनी अपने घर चली आई। पीछे से प्रवेश कुमार भी  ससुराल में आ गया। 

 

यहां दोनों के बीच मारपीट हुई। गुस्से में चांदनी घर से निकल आई और ऑटो से बैठकर हरदोई के शाहबाद की ओर चली गई। पीछे से आए प्रवेश कुमार ने हरदोई के उधरनपुर गांव के पास चांदनी को ऑटो से खींच लिया। अपने दो अन्य साथियों की मदद से गन्ने के खेत में गन्ने की पत्ती की रस्सी बनाकर गला दबा दिया। 

 

इसके बाद वह अपनी ससुराल सूरतपुर वापस आया और अपने ससुर विजय कुमार एवं साले को बताया कि उसने चांदनी की हत्या कर दी है। दामाद की ये बात सुनकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने दामाद को पकड़कर घर में ही बैठा लिया। 

 

परिवार वाले उधरनपुर पहुंचे तो देखा कि चांदनी का शव गन्ने के खेत में पड़ा हुआ था। पिता विजय कुमार ने शाहबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed