फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man hanged himself after his wife did not return from her parents' house

Bareilly News: पत्नी के मायके से न लौटने पर फंदे से लटक गया युवक

Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself after his wife did not return from her parents' house
गांव निर्मलगंज गौटीया में रोते बिलखते परिजन । संवाद
पीलीभीत। कुछ दिन पूर्व मायके गई पत्नी के वापस न आने पर युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बसंतापुर निवासी विमल कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई राहुल कुमार की शादी क्षेत्र के ही गांव बिथरा की रहने वाली पिंकी देवी से करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। करीब चार माह पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। राहुल कई बार उसे बुलाने पत्नी के मायके गया, लेकिन वह ससुराल में नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम विमल मरौरी क्षेत्र में चल रहे मेले में गया हुआ था। उसका भाई घर पर ही अकेला था। जब वह रात करीब दो बजे लौटे तो राहुल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिलसंडा में भी युवक ने फंदे से लटककर दी जान



बिलसंडा। ईंटगांव के मजरा निर्मलगंज गौंटिया निवासी महेंद्र (28) पुत्र हीरालाल बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी कल्पना के साथ घर पर बैठे थे। दोपहर के समय उन्होंने पत्नी से भूख लगने की बात कही। इसके बाद पत्नी कुछ काम करने चली गई। इसी दौरान उन्होंने कमरा बंद कर पंखे के कुंडे में धोती का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।



जब पत्नी का ध्यान कमरे की ओर गया तो वह अंदर से बंद था। चीख पुकार करने पर आसपड़ोस के लोग आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद





बीमारी से तंग आकर महिला फंदे से लटकी
पूरनपुर। बीमारी से तंग आकर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव निजामपुर उर्फ लाह निवासी रामेश्वर की पत्नी रामकली (४०) ने आम के पेड़ से लटककर जान दे दी।



रामकली का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के समीप आम के पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका देख लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि रामकली के परिजन ने उसके लंबे समय से बीमार चलने और इलाज चलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के मायके पक्ष की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed