फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man got engaged to the girl by hiding his age in Bareilly

'लड़के की सैलरी 50 हजार': दूल्हा बनने से पहले खुल गई पोल, सच्चाई जानकर लड़की वाले रह गए हैरान

Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
सार

कानपुर के रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे को बड़े होटल का मैनेजर बताकर उसकी सैलरी 50 हजार महीने बताई। इस पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तय कर दिया, लेकिन जब उसका आधार कार्ड मांगा तो उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
young man got engaged to the girl by hiding his age in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में रिश्ता तय होने के बाद लड़की के परिवार वालों को लड़के के बारे में ऐसी सच्चाई पता लगी, जिससे वे हैरान रह गए। लड़की पक्ष ने कानपुर निवासी लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर की संत विहार कॉलोनी सैदपुर हॉकिंस निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कानपुर के थाना चकेरी सेंट्रल की स्वर्ण जयंती कॉलोनी के राहुल रावत के साथ तय की थी। लड़का पक्ष के लोगों ने बताया था कि राहुल लखनऊ के एक बड़े होटल में मैनेजर है। हर माह 50 हजार रुपये वेतन मिलता है। 

विज्ञापन

आधार कार्ड से खुली पोल 

लड़की पक्ष ने राहुल के साथ बेटी की सगाई कर दी। दस मई 2023 शादी की तारीख तय की गई। इससे पहले लड़का पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग की। बाइक खरीदने के लिए लड़के का आधार कार्ड मांगा तो पता लगा कि उसकी उम्र छिपाकर शादी तय की गई थी। 

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखाधड़ी कर फंसाया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी राहुल रावत समेत राजेश, सुरेश चंद्र रावत, रीता रावत, अजय रावत, ज्योतिका रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed