{"_id":"66737b83b0fde5b4190c62f6","slug":"young-man-going-on-duty-dies-in-road-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-423625-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पुष्पेन्द्र फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा के युवक की रुद्रपुर ड्यूटी पर जाते समय कैमरी रामपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई।
मंगलवार रात नथपुरा निवासी बाबूराम गंगवार का 28 वर्षीय बेटा पुष्पेन्द्र गंगवार स्कूटी से रुद्रपुर एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहा था। वह रामपुर जिले के कैमरी फाटक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कैमरी पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुष्पेन्द्र की मौत की सूचना जब रात में ही उसके गांव पहुंची तो घर में रोना-पीटना मच गया। परिजन रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गये। मृतक पुष्पेन्द्र दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसका बड़ा भाई हुकुम सिंह देहरादून में आंखों का डॉक्टर है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उसका शव घर ले आए है। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। संवाद