फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man consumed poisonous substance who died during treatment in bareilly

Bareilly News: जेल जाने और बदनामी के डर से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Fri, 17 Feb 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 03:18 PM IST
सार

मीरगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के लापता होने के मामले में विकास का नाम आया था। आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने उसे हड़काया था। जेल जाने और बदनामी के डर से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

विज्ञापन
young man consumed poisonous substance who died during treatment in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में किशोरी के लापता होने के मामले में जेल जाने व बदनामी के डर से युवक ने बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। किशोरी के लापता होने में नाम सामने आने पर दरोगा ने उसे हड़काया था।

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस अभी तक किशोरी को नहीं खोज सकी है। लेकिन जांच के दौरान कपूरपुर गांव के विकास (20) का नाम सामने आया था। इसके बाद थाने के एक दरोगा ने विकास को हड़काया भी था।

विज्ञापन

उपचार के दौरान युवक की मौत 

परिजनों के मुताबिक जेल जाने और बदनामी के डर से विकास काफी परेशान था। बुधवार रात उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह विकास की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि किशोरी के लापता होने से विकास का कोई संबंध नहीं है। उस पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार को इस मामले को लेकर विकास के परिवार वाले तहरीर दे सकते हैं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed