{"_id":"654cbd32efecdca59e0716bb","slug":"young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-in-bareilly-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने जहर खाकर दी जान, कमरे में पड़ा मिला शव; मायके में रह रही थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने जहर खाकर दी जान, कमरे में पड़ा मिला शव; मायके में रह रही थी पत्नी
Thu, 09 Nov 2023 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Nov 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मौके पर जहर का रैपर पड़ा मिला है। आशंका है कि युवक ने जहर खाकर जान दी है। युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
पंजाबपुरा गुलाब नगर बजरिया निवासी रोहित (37) का शव उसके घर में पड़ा मिला। रोहित की पत्नी पूजा ने बताया कि पति काफी समय से नशा करते थे। अक्सर बच्चों से मारपीट करते थे। उन्होंने 17 अगस्त को बच्चों को पीटा था। इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पुलिस उनको थाने ले गई थी। पूजा बच्चों को लेकर अपने मायके पीलीभीत चली गई थीं। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर सूचना दी कि रोहित कई दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे। घर में जाकर देखा तो रोहित का शव बेड के पास पड़ा था।
विज्ञापन