फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man changed his name and sexual harassment a girl for four years In Bareilly

UP: आमिर ने अरुण बनकर युवती को फंसाया, फिर चार साल तक की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया ये घिनौना काम

Tue, 12 Sep 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 08:23 AM IST
सार

बरेली में नाम बदलकर युवती से चार वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली भी की है। बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।

विज्ञापन
young man changed his name and sexual harassment a girl for four years In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बाकरगंज निवासी आमिर नाम के युवक ने अपना नाम अरुण बताकर युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। वह अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रुपये भी वसूलता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सोने की चूड़ी, कुंडल और चेन बेचकर भी आमिर को रुपये दिए थे। 
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला थाना क्षेत्र की मूल निवासी युवती बारादरी इलाके में रहती है। उसके फोन पर चार साल पहले बाकरगंज निवासी आमिर ने कॉल की थी। आमिर ने अपना नाम उस समय अरुण बताया था और बातचीत आगे बढ़ने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आमिर ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई। हर बार आमिर ने दवा देकर युवती का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास के होटल में किया दुष्कर्म
युवती ने बताया कि अरुण उर्फ आमिर उसे पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में बुलाता था और उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता था। शादी की बात कहने पर आमिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। उसकी बात नहीं मानी तो सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की और छोड़कर भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 

आमिर के कारण युवती से उसके परिजनों ने भी दूरी बना ली। बेसहारा युवती अब अकेले रहने पर मजबूर है। आमिर की बहन शबा, पिता अली हुसैन, दोस्त राजा, कामिल, मुकीम आदि युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एडीजी से घटना की शिकायत की तो सभी लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

युवती की तहरीर के मुताबिक आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कराई जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed